हेयर कलर कराने से आंखों की रोशनी को खतरा, जानिए इससे क्या-क्या है नुकसान

0
943

वर्तमान समय अधिकतर लोग अच्छे दिखने के लिए हर तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं | वहीं बहुत से लोग बाल सफेद होने या ऐसे ही बालों में हेयर कलर लगाना शुरू कर देते हैं| इसके अलावा कुछ लोग दूसरे लोगों को देखकर खुद हेयर कलर का इस्तेमाल करने  लगते है, लेकिन ऐसा करना आपके के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि बालों में हेयर कलर कराने से आँखों की रोशनी को काफी खतरा रहता है| इसलिए आप भी जानिये, कि बालों में हेयर कलर लगाने से क्या-क्या नुकसान होते है?

Advertisement

इसे भी पढ़े:  Health Tips: ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए है हानिकारक

ये होते हैं भारी नुकसान

1.हेयर कलर लगाने से बालों का प्राकृतिक कलर चला जाता है, क्योंकि हेयर कलर में अमोनिया और परऑक्साइड काफी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के नैचरल पिगमेंट को निकाल बाहर फेंकता है। इससे हमारे बाल काफी कमजोर हो जाते हैं, और टूटने लगते हैं। 

 2.हेयर कलर में पाए जाने केमिकल के कारण स्कैल्प को भारी नुकसान पहुंचता है। स्कैल्प में खुजली होने लगती है और रैश हो जाते है|

3.जो लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, उनकी आंखों में इफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि, यह तब होता है जब बालों में कलर लगाते वक्त वह आंखों में चला जाए। आंखों में हेयर कलर जाने से सूजन, आंखों में पानी आना और कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्याएं भी हो सकती है|

4.हेयर कलर लगाने से आपके नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे आपको भूलने की समस्या और नर्वस डिसऑर्डर भी हो सकता है|

5.हेयर डाई में पूर्ण रूप से कैमिकल्स मौजूद रहता है, जिससे बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। इन कैमिकल्स से नए बालों का बनना कम हो जाता है। इससे बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या बढ़ जाती है| 

इसे भी पढ़े: आपकी आंखें बता सकती हैं आपको डायबिटीज है कि नहीं, यहाँ पढ़े पूरी बात

Advertisement