चंद्रयान 2 मिशन पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये आर्थिक मंदी से ध्यान भटकाने की कोशिश

0
307

चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग से अभी कुछ समय पहले ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है| ममता बनर्जी ने अपने एक भाषण में कहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार कुछ ऐसे कर रही है, जैसे कि इससे पहले भारत ने किसी स्पेस मिशन का संचालन ना किया हो। इसी के साथ कहा कि, देश में उपजे आर्थिक संकट को छिपाने के लिए केंद्र सरकार चंद्रयान-2 के अभियान का इस्तेमाल कर रही है।”

Advertisement

इसे भी पढ़े: आज चांद पर भारत रखेगा कदम, टिकी हैं दुनियाभर की निगाहें

शुक्रवार 6 सितंबर को कोलकाता स्थित राज्य विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान ममता ने कहा कि, केंद्र सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार इस तरह कर रही है, जैसे कि देश में पहली बार चंद्रयान लॉन्च हुआ हो और नरेंद्र मोदी के सरकार में आने से पूर्व ऐसे मिशन कभी भी शुरू ना हुए हों। असल मामले में चंद्रयान-2 एक ऐसा मिशन है, जिसका इस्तेमाल देश में चल रही आर्थिक बदहाली की खबरों को छिपाने के लिए किया जा रहा है। “

इसे भी पढ़े: चंद्रयान 2 को लेकर पीएम मोदी नें ट्वीट कर लोगों को लाइव देखने के लिए किया आग्रह

Advertisement