Home Breaking News नोबेल फाउंडेशन ने कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, इन्हें मिला...

नोबेल फाउंडेशन ने कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, इन्हें मिला Nobel Prize

0
432

नोबेल फाउंडेशन ने वर्ष 2019 के लिए कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी है| स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ, इंग्लैंड के एम. स्टैनली विटिंघम तथा जापान के अकीरा योशिनो को संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है| इन्हें ये पुरस्कार लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए दिया गया है|

ये भी पढ़े: पीएम मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड  

बता दे, 1901 से लेकर 2018 तक 51 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। मैडम मैरी क्यूरी को इस पुरस्कार से दो बार सम्मानित किया गया, उन्हें 1903 में भौतिकी और 1911 में  केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। इस हिसाब से अब तक 51 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है।

रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है। कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है।

ये भी पढ़े: फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स में Lionel Messi का चला जादू, जानिए किसे मिला सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड

Malcare WordPress Security