सुशांत सिंह राजूपत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ का रिव्यु यहाँ पढ़े

0
610

Chhichhore Movie Review: आज शुक्रवार 6 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे रिलीज कर दी गई  है। फिल्म के गाने और ट्रेलर देखने के बाद लोगों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इन्तजार था| अब रिलीज होने के बाद देखना यह कि यह फ़िल्म सिनेमाघरों में कितनी धूम मचाती है?

Advertisement

इसे भी पढ़े: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएगा यह एक्टर

फ़िल्म की कहानी

इस फ़िल्म की कहानी अनिरुद्ध (सुशांत सिंह राजपूत) और माया (श्रद्धा कपूर) की जिंदगी पर आधारित है। जानकारी देते हुए बता दें कि, इस फ़िल्म में ये दोनों पहले तो शादी करते हैं लेकिन बाद में एक दूसरे से दूर रहने के लिए तलाक दे देते हैं| इसके बाद दोनों की कहानी में एक ऐसी स्थित आ जाती है, जब उनका टीनएज बेटा राघव सुसाइड करने की कोशिश करता है। वहीं डॉक्टर बताते हैं कि, उसकी शारीरिक और मानसिक हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

तब वहीं अनिरुद्ध को लगता है कि, राघव  की इस स्थित में सुधार लाने का एक ही रास्ता है और वो है उसे अपने (अनिरुद्ध के) कॉलेज के दिनों में  ले जाना, जहां ना केवल उसे माया से प्यार हुआ था, बल्कि सेक्सा (वरुण शर्मा), एसिड (नवीन पोलिशेट्टी), डेरेक (ताहिर राज भसीन), बेवड़ा (सहर्श कुमार शुक्ला) और मम्मी (तुषार पांडे) जैसों से दोस्ती भी हुई थी| 

इसके बाद फिल्म में मोड़ आते हुए फ़िल्म कॉलेज लाइफ की तरफ जाती है, जिसमें मस्ती और एनर्जी साफ दिखाई देती है। फिल्म में  कई सीन्स फनी हैं जिन्हे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे |फ्लैशबैक में जाने के बाद फिल्म काफी मजेदार ट्वीस्ट आ जाता है जिसमें रोमांस, कॉमेडी से लेकर हॉस्टल लाइफ की मस्ती तक नजर आएगी| इसके बाद जब फिल्म आज के दिन पर वापस लौट आती है, तो वहां वहीं पुराने दोस्त साथ खड़े दिखाया देने लगते  हैं, जो इतने लंबे समय और दूरी के बाद भी साथ हैं।

यह फ़िल्म लगभग 2.30 घंटे तक चलेगी। इस फ़िल्म में श्रद्धा यंग और उम्रदराज माया की भूमिका बखूबी निभाई है। यंग अनिरुद्ध (अन्नी) के रोल में सुशांत भी काफी अच्छे लग रहें है| वरुण शर्मा की भी कॉमेडी काफी बेहतरीन हैं। 

इसे भी पढ़े: फिल्म वॉर का पहला गाना ‘घुंघरू’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए ऋतिक रोशन और वानी कपूर

Advertisement