CBSE 10th Result 2019: 10वीं के रिजल्ट में 13 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, सबके हैं 499 मार्क्स, cbseresults-nic-in पर आप भी करें चेक

0
332

अभी हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया है | इस रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्र व छात्राएं सफल घोषित किये गए है | सोमवार को दोपहर सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults-nic-in पर रिजल्ट जारी कर दिया गया | रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर की जानकारी निर्धारित स्थान पर भरनी होगी है | जानकारी सबमिट होने के बाद आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जायेगा | इस बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने भी दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था जिसमें इनकी बेटी को 82% अंक प्राप्त हुए है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th Result: सीबीएसई बोर्ड 10वी में भी लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई बोर्ड ने जारी की टॉपरों की सूची

सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट के साथ ही टॉपरों की सूची भी जारी कर दी इस सूची में 13 छात्र है जिन्होंने 500 अंक में से 499 अंक प्राप्त किये है यह सूची इस प्रकार है-

     1  सिद्धांत पेंगोरिया (नोएडा)
     2  दिव्यांश वाधवा (नोएडा)
     3  योगेश कुमार गुप्ता (जौनपुर)
     4  अंकुर मिश्रा (गाजियाबाद)
     5  वत्सल वार्षणेय (मेरठ)
     6  मान्या (बठिंडा)
     7  आर्यन झा (जामनगर)
     8  तरुण जैन (जयपुर)
     9  भावना एन
     10  ईशा मदान (गाजियाबाद)
     11  दिवजोत कौर जग्गी (अंबाला)
     12  अपूर्वा जैन (गाजियाबाद)
     13  शिवानी लाठ (नोएडा)

CBSE 10th Result 2019 कैसे देखें ?

सीबीएसई बोर्ड में दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा यहां पर होम पेज पर आपको CBSE 10th Result 2019 का लिंक दिखाई देगा |

आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा |

सबमिट होते ही आपका रिजल्ट ओपन हो जायेगा आप यही से इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है |

CBSE 10th Result 2019 यहाँ देखें

ये भी पढ़ें: जुड़वां बेटियों को CBSE बोर्ड के 11वीं 12वीं में दी जाएगी स्कॉलरशिप, कितने रूपये मिलेंगे यहाँ पर देखें

Advertisement