Election Result 2019: पलट सकते हैं चुनाव के एग्जिट पोल, जानिए आखिर ऐसा होने के क्या हैं कारण

0
280

आज लोकसभा चुनाव 2019 के निर्णय का दिन है। इस चुनाव में किसकी होगी हार और किसकी बनेगी सरकार, इसका फैसला आज हो जाएगा। देश की 542 संसदीय सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। क्या नतीजे एग्जिट पोल जैसे ही एनडीए के पक्ष में रहेंगे या फिर सीटों का अंकगणित उलट जाएँगी  इसके संकेत वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ-साथ मिलने लगेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़े: राहुल गांधी ने नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा – सतर्क और चौकन्ना रहें, डरे नहीं

ऐसा कई बार हुआ है, जब एग्जिट पोल्स के मुकाबले परिणाम विपरीत रहे या फिर काफी अंतर रहा। विपक्षी दलों का भी दावा है, कि परिणाम एग्जिप पोल से अलग होंगे। आमतौर पर एग्जिट पोल्स स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करते है, और नतीजों की दिशा बताते हैं। खासतौर पर जब बहुकोणीय मुकाबला हो जाए तो फिर वोट शेयर के आधार पर सीट शेयर का अंदाजा मुश्किल हो जाता है।  जैसे इस बार अधिकांशतः एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया है। इससे तय है, कि मोदी सरकार दोबारा बनने जा रही है।

वर्ष 1999 के चनाव में अधिकतर एग्जिट पोल्स ने एनडीए की बड़ी जीत दिखाई थी, उन्होंने एनडीए को 315 से अधिक सीटे दी थीं, परिणामों  के बाद एनडीए को 296 सीटें प्राप्त हुई थी, जबकि वर्ष 2004 में एग्जिट पोल पूर्ण रूप से फेल साबित हुए। मतदान सर्वेक्षकों ने दावा किया था, कि कांग्रेस की वापसी नहीं हो रही। सभी ने भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिजल्ट के दिन एनडीए को 200 सीट भी नहीं मिल सकीं। इसके बाद कांग्रेस ने सपा और बसपा के साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाई।

ये भी पढ़े: लोक सभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश की इन सीटो पर क्या है हाल कौन आगे कौन पीछे

Advertisement