पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, पीएम मोदी और अमित शाह देखने पहुंचे

0
681

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ  नेता अरुण जेटली की तबीयत खराब हो गई हैं| अब उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। इसके बाद अरुण जेटली से मिलने के लिए देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एम्स पहुंचे। शुक्रवार 9 अगस्त को अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दोपहर सवा 12 बजे  इलाज के लिए  एम्स में भर्ती करा दिया गया था।

Advertisement

इसे भी पढ़े: मोदी की कैबिनेट में नहीं शामिल होंगे अरुण जेटली, क्या रही वजह – पढ़ें पूरी खबर

वहीं एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि, जेटली को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।’

बता दें कि, अरुण जेटली मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश में  वित्त मंत्री का पद हासिल किये हुए थे। लेकिन अब 2019 में उन्होंने खुद को चुनाव से दूर रखा और दूसरी बार  मोदी सरकार बनने पर भी वो अपने को मंत्री पद से  अलग कर दिया | जेटली ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मंत्री पद को हासिल नहीं किया |

 जेटली ने 2019 में  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शामिल होने से असमर्थता व्यक्त करते हुए एक चिट्ठी भी लिखी थी। जेटली ने लिखा था ‘मुझे अपने लिए, अपने इलाज के लिए और अपनी सेहत के लिए कुछ वक्त चाहिए।’ इसी के साथ लिखा कि, ‘मेरे पास इस दौरान निश्चित तौर पर काफी समय होगा जिसमें मैं सरकार और पार्टी की अनौपचारिक तौर पर मदद कर सकूंगा।’

इसे भी पढ़े: अरुण जेटली ने महांगठबंधन को लिया निशाने पर, कहा – ‘पॉलिटिकल सर्कस है महागठबंधन’

Advertisement