Happy Rakshabandhan 2019: इस साल ऑनलाइन भेजे खूबसूरत राखी के साथ गिफ्ट्स और कॉर्ड्स

0
906

Happy Rakshabandhan 2019:  हर साल रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है| मान्यता है कि, इस दिन बहनें, भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और साथ में ही उनकी लंबी आयु और सफल जीवन की कामना करती हैं| वहीं भाई भी अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर उनकी आजीवन रक्षा का वचन देते हैं। बता दें, कि इस त्यौहार का महत्व भारत के उत्तर और पश्चिमी इलाकों में  काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: नाग पंचमी के दिन बन रहा है दुर्लभ योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन की तैयारियां लगभग  15-20 दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं बाजर राखियों से सजे दिखाई देने लगते हैं| सभी बहने काफी दिन पहले हे बाजरों से राखियां खरीद कर ले आती हैं, क्योंकि कुछ बहनो को दूर रह रहे अपने भाइयों के लिए राखी भेजवानी रहती हैं|

पहले बहनें, दूर रह रहे भाईयों के लिए डाक से राखियां भेजती थीं, लेकिन अब बदलते समय के साथ सुविधाएं आधुनिक हो गई हैं। अब राखियां डाक से नहीं, बल्कि ऑनलाइन भेजे जाने की सुविधा हो गई हैं, जिसमें समय कम लगने के साथ-साथ ऑनलाइन राखियों के इतने सारे ऑप्शन्स मिलते हैं,  जिसमें से आप अपनी मनपसंद राखी चुन सकती हैं और साथ ही  आप गिफ्ट्स, कॉर्ड्स और चॉकलेट्स भी भेज सकती हैं।

हिंदू धर्म में प्रसिद्ध हैं यह त्यौहार 

राखी खासतौर से हिंदुओं का त्योहार होता है जिसकी धूम पश्चिमी और उत्तरी भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान और मॉरिशस में भी नजर आती है| 

जैन धर्म में

जैन समुदाय में भी रक्षाबंधन के त्यौहार को महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसमें जैन धर्मगुरु भक्तों को राखी बांटते हैं।           

सिख धर्म में

सिख समुदाय में यह  त्यौहार  रखड़ी के नाम से प्रसिध्द है।

इसे भी पढ़े: Sawan Shivratri 2019 : जानिए कब है सावन शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विध‍ि और महत्‍व

Advertisement