IRCTC ने मेन्यू लिस्ट में शामिल किया लिट्टी चोखा और चूड़़ा-दही

0
405

बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा और चूड़़ा-दही को जो भी एक बार खाता है, उसे बार-बार खाने का मन जरूर करता है| अब इस डिश को ट्रेनों में भी उपलब्ध कराया जाएगा| जानकारी देते हुए बता दें, कि IRCTC ने अपने मेन्यू लिस्ट में इन दोनों डिशों को शामिल कर लिया है। अब आप ट्रेनों से यात्रा करने के समय बिहार के स्वादिष्ट व्यंजन का मजा ले सकते हैं। वहीं IRCTC के मुताबिक, अब बिहार से खुलने वाली लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में स्थानीय खाने जैसे लिट्टी चोखा और चूड़ा-दही उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़े: दिल्ली-लखनऊ ‘तेजस’ बन सकती है पहली निजी ट्रेन, IRCTC दोनों ट्रेन दे सकता है लीज पर | First Private Train of India ‘Tejas’

आईआरसीटीसी ने उत्तर बिहार की ओर से खुलने वाली ट्रेनों में सुबह के नाश्ते में चूड़ा-दही उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जबकि मध्य बिहार और दक्षिण बिहार के क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में लिट्टी-चोखा और मांसाहारी खानों में देहाती चिकन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

गुरुवार को आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, बिहारी व्यंजनों की ब्रांडिंग करने के लिए ट्रेनों में यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, दक्षिण भारत की ट्रेनों में इडली, डोसा और पश्चिम भारत से खुलने वाली ट्रेनों में भी स्थानीय व्यंजन यात्रियों को परोसे जाते हैं। बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के स्टेशनों से खुलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लिए चूड़ा-दही का विकल्प होगा।

यात्री लिट्टी-चोखा और घुघनी का भी स्वाद चख सकेंगे। यात्री लिट्टी के साथ देहाती चिकन, दालपूड़ी के साथ सब्जी, चूड़ा और मूंग घुघनी, सत्तू पराठा के साथ दही और अचार का भी आंनद ले सकेंगे’, उन्होंने बताया कि शनिवार को खिचड़ी के साथ दही और पापड़ का विकल्प मौजूद रहेगा।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा हेतु इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। अब पेंट्रीकारों के वेंडरों और वेटरों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। यात्रियों की इन शिकायतों को दूर करने के लिए अब वेंडरों और वेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: IRCTC में ePayLater के जरिये अब करा सकेगे बिना पैसों के ट्रेन टिकट

Advertisement