हरियाणा विधानसभा चुनाव में पहली रैली करने ‘नूंह’ पहुंचे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

0
436

Rahul Gandhi in Nuh Rally: कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने  के लिए ‘नूंह’ आये,  तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, “पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल के भाषणों में आजकल झूठे वादे सुनाई देते है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। देश के सभी राज्यों में लोगों की हालत खराब है। आगे कहा कि, मंदी की मार झेल रहे सभी लोगों का यह मानना है, कि मोदी ने अर्थव्यवस्था की हालत खराब कर दी।”

Advertisement

इसे भी पढ़े: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों की आज होंगी रैलियां

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, सरकार की गलत नीतियों की वजह से मारुति को कारखाना बंद करना पड़ा। टाटा की कंपनी बंद करनी पड़ी। इसकी वजह से करोड़ों बेरोजगार हो गए। पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल लगातार झूठ बोल रहे हैं। मोदी हर दसवें दिन मन की बात करते हैं। मैंने सोचा मैं काम की बात करूं।”

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पहले नोटबंदी की मार फिर जीएसटी की मार से अर्थव्यवस्था खराब हुई। भीड़ से उन्होंने पूछा कि कोई यहां है जो कहे कि जीएसटी से फायदा हुआ है। इससे केवल हिंदुस्तान के 15-20 अमीर लोगों को फायदा हुआ है। वही लोग जीएसटी चाहते हैं।  पीएम मोदी से सवाल पूछने के अंदाज में राहुल ने कहा कि अगर आप खुद को देशभक्त कहते हो तो पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को क्यों अपने अरबपति मित्रों को बेच रहे हो। “

राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी अंबानी और अडानी के लाउडस्पीकर हैं। 6 महीने बाद देखना अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की क्या हालत होती है। इसी के साथ कहा कि, राफेल की पूजा दिखाएंगे या फिर कभी कुछ और दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा कि, “हरियाणा में चुनाव है। यहां की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी। किसानों को जो MSP भी मिलती थी, उसको सब जानते हैं। मोदी कहते हैं 70 साल में क्या किया? मोदी जी 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है। यह बेरोजगारी आपने बढ़ाई है। नोटबंदी और जीएसटी लागू करके। मैं जो कहता हूं वह करता हूं। मेवात के लिए के लिए आज किए वादे भी पूरे करेंगे।”

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने जारी किया अपना अलग घोषणा पत्र

Advertisement