भीषण गर्मी में लू लगने के क्या हैं लक्षण कैसे बचे जानिए ये ज़बरदस्त उपाय

    0
    579

    इन दिनों गर्मी से काफी लोग परेशान हैं वहीं दिल्ली में शनिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा और शहर के कुछ इलाकों में गर्मी की वजह से तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है | इसलिए सभी लोगों को अपने आपको लू से बचाना बहुत ही आवश्यक है | आप भी जानिये कि भीषण गर्मी में लू लगने के लक्षण क्या हैं |

    Advertisement

    इसे भी पढ़े: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं, ये चमत्कारी फायदे- जानें यहाँ

     जानकारी देते हुए बता दें कि भीषण गर्मी में लू लगने से हमारे शरीर में ऐंठन, थकावट और हीट-स्ट्रोक के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं इसके अतिरिक्त जब हमें अधिक लू लग जाती है तो  सिरदर्द, प्यास, मतली या उल्टी, नाड़ी तेज चलना आदि प्रकार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं | थकावट और हीट स्ट्रोक के बीच मुख्य अंतर यह है कि हीट स्ट्रोक में पसीना नहीं निकलता है |

    हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि, गर्मी की थकावट तब महसूस होती है, जब तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है | हीट स्ट्रोक में तापमान बहुत अधिक होता है, और कुछ ही मिनट के अंदर इसे कम करने की जरूरत होती है |

    लू लगने से कैसे बचाय अपने आपको

    हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, “नम स्पंज के उपयोग से ठंडे या टैपिड स्नान की मदद से शरीर को ठंडा किया जा सकता है | हालांकि पानी में गहरे जाने या कूलिंग ब्लेंकेट के उपयोग से बचें | कुछ सावधानियां जरूरी हैं, जैसे पसीना आना, शुष्क बगल, 8 घंटे तक मूत्र न आना या गर्मियों में उच्च बुखार होना | यदि ये लक्षण प्रकट होते हैं तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें | इस मौसम में खास सावधानी बरतनी चाहिए | जिन लोगों को तरल या नमक लेने पर प्रतिबंध है या जो मूत्रवर्धक दवा ले रहे हैं, उन्हें तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए |”

    इसे भी पढ़े: ऐसे करे घातक रसायनों से पकाए आम की पहचान

    Advertisement