The Lion King Movie Review: ‘द लायन किंग’ का मूवी रिव्यु पढ़ ले तब जाये मूवी देखनें

The Lion King Movie Review: हॉलीवुड  की फिल्म में जब बॉलीवुड का तड़का लगाया जाता है, तो इसकी बात ही कुछ और होती हैं, इसी तरह अब  हॉलीवुड फिल्म ‘द लायन किंग (The Lion King)’ में  दिखाया गया है| जिसमें एक नकली दुनिया पूरी तरह से मुंबइया कहानी के स्टाइल में असली मालूम चलती है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, Watch Video

बता दें, कि इस फ़िल्म के डायरेक्टर जॉन फेवरो हैं| इससे पहले उन्होंने जंगल बुक की पेशकश की थी, जो लोगों को काफी पसंद आई थी| वहीं अब ये ‘द लॉयन किंग’ लेकर आएं जो बहुत ही कमाल की फ़िल्म है| सभी दर्शकों को ‘द लायन किंग’  रिवेंज ड्रामा सब देखने को मिलेगा| वहीं इस फ़िल्म में बाप-बेटे के रिश्ते की कहानी होती है, वो भी पूरी मुंबइया फिल्म की तरह| 

‘द लायन किंग’ की कहानी मुफासा और सिम्बा की होती है| बाप-बेटे की जिंदगी मजे में चल रही होती है, लेकिन बाद में स्कार उनकी जिंदगी में तूफान ले आता है| स्कार मुफासा का भाई होता है और वह जंगल का राजा बनना चाहता है| अपने इन्हीं इरादों को पूरा करने के लिए एक दिन वह मुफासा का कत्ल कर देता है और जंगल के राजकुमार सिम्बा को वहां से भागने के लिए मजबूर करता है|

इसके बाद सिम्बा वहां से भागकर रेगिस्तान में पहुंच जाता है, जहां उसे तिमोन और पुम्बा मिलते हैं| फिर सिम्बा उनके साथ रखकर ही समय गुजारने लगता है और फिर धीरे-धीरे जवान हो जाता है| अब सिम्बा का एकमात्र टारगेट अपने घर वापस लौटना का होता है| इस तरह फिल्म की कहानी  बॉलीवुड फिल्म की तरह ही है|

द लायन किंग (The Lion King)’ डिज्नी के फैन्स के लिए परफेक्ट ट्रीट है और एक अनोखी दुनिया में जाने का मौका भी| जॉन फेवरो ने जिस तरह के ग्राफिक्स ‘द लॉयन किंग’ के लिए इस्तेमाल किया हैं, वे बेजोड़ हैं और फिल्म के मजे को दोगुना कर देते हैं, ऐसे में सिम्बा के फैन्स के लिए यह एक मजेदार फिल्म है|

इसे भी पढ़े: बाहुबली प्रभास की ‘साहो’ 15 अगस्त पर नहीं बल्कि इस दिन होगी रिलीज

Advertisement