Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन Mi MIX 4 Alpha और Mi 9 Pro आज हुए लांच

0
631

अब फ़ोन यूजर्स के लिए एक और नए फ़ोन को बाजार में लॉन्च किया जा रहा है| जानकारी देते हुए बता दें कि, आज मंगलवार 24 सितंबर को  Xiaomi  चीन में अपना नया स्मार्टफोन Mi MIX Alpha लॉन्च कर दिया है| इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास बात यह है कि, इसमें 100 मेगापिक्सक वाला कैमरा दिया गया है। आज 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी Mi 9 Pro 5G स्मार्टफोन और 8K Mi TV Pro लॉन्च कर दिया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: आज से iPhone यूजर्स को मिलेगा iOS 13.1 सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए इसके फीचर्स और फायदे

इस स्मार्टफोन को भारत के बजाय चीन में लॉन्च किया जाएगा, यदि आपको इस लॉन्चिंग देखनी है तो आप कंपनी के आधिकारिक youtube पेज पर इस इवेंट का लॉन्च लाइव देख सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 100 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा दिया गया है| जो लोगों के लिए काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था| 

जानकारी देते हुए बता दें कि, जब  Samsung ने  अपना 64 मेगापिक्सल सेंसर वाला स्मार्टफोन बाजार में उतारा था, उसी समय Xiaomi ने स्पष्ट  करते हुए  बताया था कि, वह 108 मेगापिक्सल सेंसर वाले फोन पर काम कर रही है। हालांकि, Weibo पर दी गई जानकारी के मुताबिक Mi MIX Alpha में 100 मेगापिक्सल का सेंसर दियाा गया है। 

इसे भी पढ़े:  WhatsApp का नया फीचर हुआ रोलआउट, Status लगाने का तरीका अब जाएगा बदल

Advertisement