योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल, जानिए कौन होंगे नए चेहरे

0
335

उत्तर प्रदेश की लगभग ढाई साल पुरानी योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का कल बुधवार 21 अगस्त को पहला विस्तार होगा। वहीं बुधवार को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में उपस्थित होकर लगभग दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों से ऊपर का पद देते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़े: कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का विस्तार, 17 मंत्री हुए शामिल

ये होंगे नये चेहरे

राजभवन में बुधवार 21 अगस्त को रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, मेजर सुनील दत्त दिवेदी, रमाशंकर पटेल, चौ.उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय,अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर तथा जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों के नामों पर भी मुहर लगाई जा चुकी है। इसमें मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल के साथ बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से विधायक अनिल शर्मा का नाम भी तय माना जा रहा है। 

वहीं आगरा से विधायक उदय भान सिंह भी योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। उदय भान सिंह फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराकर विधायक बने सतीश द्विवेदी के साथ रायबरेली के दल बहादुर कोरी को भी मंत्रिमंडल में जगह  देने की संभावना है।

भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले एमएलसी अशोक कटारिया का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके साथ तीन से चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर  शामिल किया जा रहा है। सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। वहीं फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है तो शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने की पूरी संभावना हैं |

इसे भी पढ़े: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Advertisement