केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक आयोजन में काफी बातें बताई हैं | नितिन गडकरी द्वारा 21 फरवरी को लगभग 3530 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया है | इसके साथ यह भी बताया कि दिल्ली से मेरठ जाने वाली एक्सप्रेस-वे को 15 अप्रैल से चलाई जाने लगेगी |
अब दिल्ली से मेरठ की दूरी बस 45 मिनट में तय की जायेगी | गडकरी ने मेरठ-बदायूं मार्ग व बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया और इसके बाद गडकरी ने बटन दबाकर विकास कार्यों की शुरुवात की | पश्चिमी उत्तरीय में दो राजमार्गों को 3450 करोड़ की रकम खर्च करके चार लेन करने को प्रस्तावित किया है |
नितिन गडकरी ने बीजेपी के गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय के समीप वाले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंचने के उपरान्त उन्होंने विकास कार्यों का प्रारम्भ किया | गडकरी कार्यक्रम में पहुंचकर सबसे पहले भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और बाद में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
फिर गडकरी ने50 किमी लंबे बुलंदशहर-स्याना-गढ़ रोड (राज्यमार्ग-65) और 65 किमी लंबे मेरठ-बदायूं मार्ग (राज्यमार्ग-18) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया और कहा कि बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर लगभग 1500 करोड़ रूपये और वहीं मेरठ-बदायूं मार्ग पर 1950 करोड़ रूपये की लागत लगाई गई है |
केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यमुना में दिल्ली से आगरा और प्रयागराज से वाराणसी सहित सारे देश में एयरबोट के 13 प्रोजेक्ट पर काम की शुरुवात कर दी गई है और सरकार ने जलमार्ग का डीपीआर भी तैयार कर लिया है। इसका प्रयोग हम आने वाले समय में कर सकते हैं |