अमित शाह ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी बधाई, कहा- ‘आपका परिश्रम और संकल्प प्रेरणास्त्रोत’

0
392

आज मंगलवार 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन हैं| मोदी जी के इस ख़ास मौके सभी लोग मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए है| इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक सभी लोग मोदी जी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं| वहीं अब इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएम मोदी को एक ख़ास अंदाज में बधाई दी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन आज, कुछ देर में करेंगे नर्मदा नदी की पूजा

पीएम मोदी को शाह ने बधाई देते हुए लिखा,” दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है|”

इसी के साथ अमित साह ने कहा,”विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है| मोदी जी ने एक रिफार्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया|”

शाह ने आगे कहा, ” हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम व संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है| एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है| ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं|”

इसे भी पढ़े: Howdy Modi कार्यक्रम में PM मोदी संग डोनाल्ड ट्रंप होंगे शामिल, व्हाइट हाउस ने किया कन्फर्म

Advertisement