अर्जुन कपूर के ‘India’s Most Wanted’ का Teaser हुआ रिलीज़, मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात – यहां देखें Video

0
368

अब अर्जुन कपूर बहुत ही बेहतरीन अंदाज में नजर आने वाले हैं बता दें कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड (India’s Most Wanted)’ का टीजर रिलीज कर दिया गया  है | इस फिल्म में अर्जुन कपूर भारत के सबसे खतरनाक आतंकी को पकड़ने वाले प्रभात का किरदार निभा रहें है|

Advertisement

जैसे ही अर्जुन कपूर की ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड ‘ का टीजर रिलीज किया गया वैसे ही कपूर के धांसू अंदाज को देखकर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखाः ‘शानदार अर्जुन कपूर.’ मलाइका के साथ-साथ बॉलीवुड की और भी कई हस्तियों ने इस टीजर पर कमेंट किया है जैसे- विकी कौशल और संजय कपूर ने भी कमेंट किया है |

इसे भी पढ़े:अब दिसंबर में होगी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिडंत, सलमान की दबंग 3 के सामने 2 और बड़ी फ़िल्में होंगी रिलीज

जानकारी देते हुए बता दें कि अर्जुन कपूरकी ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फ़िल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है | यह कहानी पांच लोगों पर है, जो भारत के ओसामा को पकड़ने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं| फिल्म में भारत के सबसे खतरनाक आतंकी को बिना गोली चलाए पकड़ने की कहानी दी गई है | इस फ़िल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता है | बता दें कि 24 मई को अर्जुन कपूर की फ़िल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ रिलीज होनी है | बॉलीवुड में अर्जुन कपूर ने अपनी पहली फ़िल्म ‘इश्कजादे’ में काम किया था |

इसे भी पढ़े: अजय देवगन और रकुल प्रीत का ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म का वड्डी शराबन गाना हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में आ रहे है नजर

Advertisement