भारत में 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट का निर्माण करेगा अमेरिका , दोनों देशों में बनी सहमति

0
359

अमेरिका और भारत ने 14 मार्च को भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण करनें हेतु आपसी सहमति व्यक्त की है| एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने यह जानकारी दी है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण पर वाशिंगटन में दो दिनों तक वार्ता हुई, जिसके पश्चात दोनों देश इस मामले पर सहमत हुए| अमेरिका के स्टेट फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी विभाग की अंडर सेक्रेटरी एंड्रिया थॉम्पसन और भारत की तरफ से विदेश सचिव विजय गोखले भी इस वार्ता में उपस्थित थे|

Advertisement

ये भी पढ़े: फेसबुक भी चलेगा व्हाट्सएप की राह पर, सबसे पहले सुरक्षित होगी यूजर्स की प्राइवेसी

भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा , कि भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना सहित द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध है| संयुक्त बयान में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं दी गई है| अमेरिका को भारत में अनेक संभावनाएं दिख रही है, जिससे वह भारत को और ऊर्जा उत्पाद विक्रय करना चाहता है|

इस सम्बन्ध में दोनों देश एक दशक से भारत को अमेरिकी न्यूक्लियर रिएक्टर्स की आपूर्ति पर वार्ता कर रहे थे, परन्तु नियम-कायदों के कारण प्रगति धीमी रही है| भारत वर्ष 2024 तक एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी परमाणु क्षमता को तीन गुना करने की योजना बनायी है|

ये भी पढ़े: अमेरिका के पेंटागन से लिया गया फैसला, तीन से पांच साल में अमेरिकी सैनिकों की जाएगी वापसी

Advertisement