बीजेपी सांसद गौतम गंभीर 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, ‘कॉफी विथ यूथ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
419

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियाँ मतदाताओं को रिझानें के लिए अलग-अलग रणनीति का प्रयोग कर रही है| इसी क्रम में बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को प्रचार मैदान में उतारेगी| गौतम गंभीर 23 अक्टूबर को रांची आएंगे और डोरंडा में पार्टी की खिलाड़ी संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे| इससे पहले वे रिम्स सभागार में ‘काफी विद् यूथ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे|

Advertisement

ये भी पढ़े: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा इस राजनैतिक पार्टी में हुए शामिल, यहाँ पढ़े पूरी खबर  

भारतीय जनता पार्टी गौतम गंभीर के जरिये नये और युवा मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में है| भाजपा ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले मतदाओं के लिए रिम्स ऑडिटोरियम में सुबह लगभग 11.30 बजे से ‘कॉफी विथ यूथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग शामिल होंगे।

बीजेपी के दोनों नेता युवाओं को पार्टी के प्रति आकर्षित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इसके साथ ही भाजपा सांसद सह पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रदेश भाजपा की ओर से डोरंडा में आयोजित खिलाड़ी संगम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़े: हरियाणा विधानसभा चुनाव में पहली रैली करने ‘नूंह’ पहुंचे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर साधा निशाना  

Advertisement