बजट 2019 : बजट से जुड़ी इन बातों को जरुर जाने आप

0
309
स्रोत : इन्टरनेट फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपना अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही है। इस बजट को वित्तमंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे | 2019-20 वित्तीय वर्ष के इस बजट को मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ही 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है। इसलिए आप भी इस बजट से जुड़ी इन बातों को जरुर जान लें |

Advertisement

1. देश में 26 नवंबर 1947 को पहला बजट पेश किया गया था | इस बजट को आरके शणमुखम ने पहली बार पेश किया था | इस बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था की समीक्षा हुई थी | यह बजट मात्र साढ़े सात महीने के लिए पेश किया गया था जिसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया था |

2. वीपी सिंह के सरकार से इस्तीफा देने के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1987-88 वित्तीय वर्ष के लिए स्वयं बजट पेश किया| अपनी माँ इंदिरा गांधी और नाना जवाहरलाल नेहरु के बाद बजट पेश करने वाले राजीव गांधी पहले प्रधानमंत्री रहे | 

3. मोरारजी देसाई वर्ष 1959 में वित्तमंत्री की पदवी हासिल करके उन्होंने 10 बार बजट पेश किया | ये देश के पहले ऐसे वित्तमंत्री रहे जिन्होंने सबसे अधिक मौको पर बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया |

4. इसके बाद वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 में फरवरी के आखिरी दिन शाम 5 बजे बजट पेश करने की जगह पर उन्होंने सुबह 11 बजे बजट पेश किया | यशवंत सिन्हा ने बजट पेश करने के समय में बदलाव कर दिया |

Advertisement