क्या बिना किसी डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड बन सकता है?

0
2131

आधार कार्ड निसंदेह एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है और सरकारी कार्यकर्मो में देश के लोगो को आधार आई डी से बहुत लाभ पंहुचा है| आधार कार्ड के जरिये जनहित योजनाओ में जान आई है और साथ ही बहुत से कामो में कालाबाजारी पर भी रोक लगी है| आज तक देश में कुल आबादी में 125 करोड़ लोगो का आधार कार्ड बना हुआ है लेकिन अभी ऐसे ही बहुत लोग है जिनका आधार कार्ड नहीं बना है|

Advertisement

देश में या तो लोगो के बीच उचित जानकारी न होने से या डॉक्यूमेंट न होने पर ऐसा होगा| आज हम आपको बताएंगे कि बिना डॉक्यूमेंट के भी आपका आधार बन सकता है और आपको इसके लिए क्या करना होगा?

UIDAI ने इसके लिए विशेष फॉर्म जारी किया है जिसे आधार की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है| फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसे पूर्ण रूप से भरे व निम्न में से किसी भी के द्वारा इसे अनुमोदित कराए :-

  • Village Panchayat Head or Mukhiya
  • Gazetted Officer – Group A
  • Gazetted Officer – Group B
  • MP/ MLA/ MLC/ Muncipal Councilor
  • Tehsildar
  • Head of Recognized Educational Institution
  • Superintendent/ Warden/ Matron/ Head of Institution of Recognized shelter homes/ Orphanages

फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करे https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf

Advertisement