डाकू मलखान सिंह ने किया मूवी ‘सोनचिड़िया’ पर अपना दावा, जनहित याचिका भी दायर की

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सोनचिड़िया’ रिलीज की जा रही है, रिलीज होते ही इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है, इस फिल्म के लिए एक  जनहित याचिका दायर की गयी है, इस याचिका को डाकू मलखान सिंह और जंदेल सिंह ने दायर की है | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट इस याचिका की सुनवाई करेगा | इस फिल्म को 70 के दशक में चंबल के डकैतों के गिरोह पर बनाया गया है |

Advertisement

ये भी पढ़े : सोनचिड़िया मूवी रिव्यू – बहुत दमदार है पिक्चर आप भी पढ़ें

इस फिल्म के लिए डाकू मलखान सिंह ने अपना दावा पेश किया है, उनका कहना है,कि यह फिल्म उनकी इजाजत के बगैर उनकी ही बायोग्राफी  ‘मलखान- द स्टोरी ऑफ अ बैंडिट किंग’ से ली गई है, जोकि कानून का उलंघन है | 80 के दशक में मलखान सिंह चंबल के इलाके में बहुचर्चित थे | उस समय यह स्वयं को बागी कहते थे और उनके ऊपर डकैती, मर्डर, किडनैपिंग के 100 केस दर्ज हुए थे |

इस फिल्म के लिए डाकू मलखान सिंह के पोते जंदेल सिंह ने भी एक याचिका दायर की है | उनका कहना है कि फिल्म के डायरेक्टर ने कहानी में एक महिला को भी शामिल किया है, जोकि सच नहीं है | यह फिल्म मलखान सिंह के गैंग पर आधारित है | मल सिंह ने 1000 से ज्यादा डकैती डाली थीं और 185 मर्डर किए थे | 1955 में मल सिंह को पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया था | ‘सोनचिड़िया’ में चम्बल की घाटी की घटनाओं को दर्शाया गया है |

Advertisement