दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के दो मुख्य फैसले किए खारिज़

0
332
India Gate in Evening

आज 31 जुलाई 2020, एक बार फिर दिल्ली सरकार और दिल्ली उपराज्यपाल के बीच का विवाद फिर सामने आया है| इसमें दिल्ली सरकार द्वारा दो अहम फैसले जिसमे से होटलों का खोलना और एक सप्ताह के लिए दिल्ली ट्रायल बेसिस पर बाज़ार को खोलना शामिल है| लेकिन कुछ देर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इन दोनों फैसलों को खारिज कर दिया|

Advertisement

दिल्ली की स्थिति कोरोनो वायरस को लेकर ज्यादा अच्छी नहीं है और अब 1 लाख 34 हज़ार के पास कोरोना पॉजिटिव पाए गए है| हालाकि इसमें से एक्टिव केस 10 हजार 743 हैं| दिल्ली में अब तक 3936 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है| साथ कोरोनो से रिकवर होने वालो का रेट इस समय 89 फीसदी तक है|

इससे पहले 1 अगस्त को ग्रह मंत्रालय द्वारा अनलॉक 3 की पूरी देश में प्रक्रिया शुरू होनी है जिसके तहत थोड़ी सी छूट जरूर दी गयी है जिसमे से नाईट कर्फ्यू भी हटा लिया गया है, लेकिन साथ में मुख्य सर्विस जैसे मेट्रो, शिक्षा में स्कूल व कॉलेज व मनोरंजन के लिए सिनेमा हॉल अभी नहीं खोले जायेंगे| Unlock 3 में कन्टेनमेंट जोन में सख्ती अभी भी जारी रहेगी|

Advertisement