डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’ जी निराला साहित्य सम्मान से सम्मानित

0
402

लखनऊ, 24 फरवरी, 2019 निराला साहित्य परिषद, महमूदाबाद (सीतापुर) का 38वां वार्षिक समारोह, महाप्राण निराला जी की जयंती के रूप में मनाया गया| कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में किया गया|

Advertisement

इस शुभ अवसर पर वरिष्ट साहित्यकार डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’ जी को निराला साहित्य सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्य मनीषी एवम लखनऊ नगर के पूर्व महापौर डॉ दाऊ जी गुप्त जी ने निराला जी के व्यक्तित्व और कृतिव्व पर प्रकाश डाला व उन्हें युग कवि की संज्ञा से विभूषित किया |

Advertisement