मंगल ग्रह पर दिखी बर्फ, यूरेपियन की स्पेस एजेंसी ने जारी की तस्वीर

0
485

मंगल ग्रह पर एक बड़े गड्ढे जैसी आकृति देखी गई है | यह आकृति यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने अपने मार्स एक्सप्रेस मिशन में यह एक विचित्र आकृति देखी है| इस आकृति वाले गड्डे में बर्फ जमी हुई दिखी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बर्फ से भरा हुआ गड्डा दूसरे ग्रह पर मिले गड्डे से अब तक का सबसे बड़ा गड्डा है |

Advertisement

यूरेपियन की स्पेस एजेंसी ने बर्फ से भरे हुए गड्डे की तस्वीर भी जारी की है | बता दें कि 15 साल पहले ही मार्स एक्सप्रेस लॉन्च हो गया था, इसी के माध्यम से अक्सर मंगल ग्रह पर बर्फ और ग्लेशियर की खोज की तस्वीरें जारी की जाती हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गड्डे की गहराई 5,905 फीट हो सकती है| गड्डा इतना बड़ा होने की वजह से बताया जा रहा कि इसमें साल भर तक बर्फ जमा रह सकती है |

वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान अधिक होने और हवा चलने के साथ सतह पर कुछ उथल-पुथल होती है|अंतरिक्ष अभियान के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जमी हुई बर्फ के कारण मंगल ग्रह पर बीते दौर में कुछ ऐक्टिविटीज होने का संकेत हो सकता है|

Advertisement