Interim Budget 2019 LIVE UPDATE: मिडिल क्लास को दिया तोहफा, 5 लाख पर टैक्स नहीं

0
461

नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट आज पेश किया जायेगा | इस बजट में मध्यम वर्गीय और किसानों के लिए आपार संभावनाएं व्यक्त की जा  रही है, पिछले बजट में वर्ष 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था | मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के बजट में 16 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर सकती है |

Advertisement

कुछ ही देर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपना बजट भाषण 2019 पढ़ना आरम्भ करेंगे | यह सरकार का अंतरिम बजट है | वर्तमान समय में वित्त मंत्री अरुण जेटली स्वास्थ्य कारणों से अमेरिका में हैं, इसी कारण से पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है |

Live Budget Streaming

मुख्य बातें 1.20 PM तक:

टैक्स पेयर्स के लिए बड़ी सौगात :
UPDATE: 5 लाख तक की आमदनी को टैक्स के दायरे से बाहर रखने का फैसला

5 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं। डेढ़ लाख रुपए का निवेश करेंगे तो 6.5 लाख की सालाना आय टैक्स फ्री हो जाएगी।

स्टैंडर्ड डिडक्शन पहले 40 हजार रुपए था, अब 50 हजार रुपए किया गया।

बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस में छूट 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए हुई।

किराए से होने वाली 2.40 लाख रुपए तक की आमदनी पर टीडीएस नहीं लगेगा। पहले यह सीमा 1.80 लाख रुपए थी।

दो करोड़ रुपए तक के कैपिटल गेन पर निवेश की सीमा एक घर से बढ़ाकर दो घर की कर दी गई। यह छूट जीवन में एक बार मिलेगी | 


टैक्स पेयर्स के लिए बड़ी सौगात

मुख्य बातें 12.30 PM तक:

1.पीएम ने किसानों के खाते में 6000 हजार रुपये भेजने के ऐलान पर ‘वाह-वाह’ करते हुए मेज थपथपाए और लगातार अलग-अलग ऐलानों पर वाह-वाह करते सुने गए। 

2. किसानों के लिए किसान विकास सम्मान योजना होगी । छोटे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है, उन किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये जाएंगे। यह राशि 3 इंस्टॉलमेंट में सीधे बैंक खातें में जाएगी। छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को न्यूनतम राशि मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जाएगी। इससे लगभग 12 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।’

4. अगले 8 साल में 10 ट्रिलियन की होगी देश की अर्थव्यवस्था। काले धन के लिए कड़े कानून लाएगी सरकार। नोटबंदी से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का टैक्स मिला। 38 हजार शेल कंपनियां खत्म कीं।

5. इस साल जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है। टैक्स देने वालों की तादात 80 फीसद तक बढ़ी। टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ रुपये हुआ। 

6. इनकम टैक्स छूट में नहीं मिली कोई भी राहत। इनकम टैक्स पर फिलहाल कोई एलान नहीं हुआ।

7. मैटरनिटी लीव 26 हफ्ते की गई। मुद्रा योजना से 70 प्रतिशत महिलाओं को लाभ।

मुख्य बातें 11.30 AM तक:

1.सबसे पहली अहम अपडेट ग्रेच्युटी की सीमा को 20 लाख कर दिया है | गाय के नस्ल के सुधार के लिए कामधेनु योजना होगी। साथ ही 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ और इसे दिसंबर 2018 से ही लागू किया गया है। सारा पैसा उनके खाते में भेजा जाएगा।


2. हरियाणा में बनेगा 22वां AIIMS। गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने के लिए 22 फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है। दो हक्टेयर जमीन तक के किसान को 6 हजार तक का डायरेक्ट सपोर्ट दिया जाएगा।


3. गोयल ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में सीटें बढ़ाई गई हैं। साथ ही हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया कि सभी को अनाज मिले और कोई भी भूखा नहीं सोए।


4. गोयल ने बताया कि सरकार 2022 तक सरकार सबको घर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हैं।


5. कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों को निराश नहीं करते हुए उनके लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कीं। छोटे किसानों के खाते में हर साल 3 किस्त में 6 हजार रुपये की योजना

मध्यम वर्ग को धारा 80C के अंतर्गत व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा में बढ़ोत्तरी की जा सकती है | वर्तमान समय यह सीमा  2.50 लाख रुपये है, जिसे बढ़ा कर 3.50 लाख किया जा सकता है | कृषि क्षेत्र को भारी राहत दिए जाने की उम्मीद है |

बजट की कार्यवाही

09:07 AM

चुनावी वर्ष होने के कारण टैक्स स्लैब में राहत देने की आशा व्यक्त की जा रही है |

09:08 AM

मध्यम वर्ग और किसानों के लिए बड़ी घोषणा की उम्मीद

09:08 AM

व्यापार संगठन को टैक्स में 5 लाख तक छूट देने की मांग

10:20 AM

पीएम की अध्यक्षता में 10:20 बजे से कैबिनेट की बैठक चल रही है |

11 बजे संसद की कार्यवाही शुरु होगी |

थोड़ी ही देर में संसद की कार्यवाही आरम्भ हो जाएगी |

Advertisement