मलेशिया के नए राजा हुए सुल्तान अहमद शाह सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

0
397
स्रोत : इन्टरनेट फोटो

पहांग के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने गुरुवार को मलेशिया के नए राजा के रूप में शपथ ली | जिससे यह शपथ ग्रहण सम्पन्न हो गया | बता दें कि सुल्तान अहमद शाह की उम्र 59 वर्ष है जिन्होंने 16वें राजा के तौर पर राजगद्दी पर विराजमान हुए हैं |

Advertisement

पूर्व मलेशिया के राजा सुल्तान मोहम्मद फिक्थ ने यह पद पूर्व मिस मॉस्को के साथ शादी करने के बाद छोड़ दिया | जो सुल्तान मुहम्मद के अचानक राजा पद त्यागने की वजह से खाली हुई थी। यह शपथ ग्रहण समारोह कुआलालंपुर स्थित नेशनल पैलेस में हुआ था जिसमें सुलतान अहमद शाह ने नेली रंग की ड्रेस में शपथ लेकर शपथ ग्रहण समारोह को सम्पन्न किया |

नए राजा का शपथ ग्रहण एक भव्य समारोह में हुआ, जिसमें मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद के साथ ही बड़ी तदाद में मेहमानो की उपस्थिति हुई थी | मलेशिया का राजा देश का संवैधानिक प्रधान कहलाता है।

सुल्तान अहमद शाह अपने खेल प्रेम के लिए काफी प्रचलित हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संगठन फीफा की परिषद के सदस्य रहे हैं। इसके अतरिक्त वह एशियाई हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं और वह पोलो के शानदार प्रदर्शन देने वाले खिलाड़ी रह चुके हैं।

मलेशिया के इतिहास में ऐसा पहली बार दर्ज हुआ की यह राजा अपना कार्यकाल पूरा  होने से पहले ही राजगद्दी को त्याग दिया है | मलेशिया में हर पांच साल में राष्ट्रीय राजगद्दी बदलती हैं लेकिन, इसबार यहाँ पर थोड़े समय बाद ही गद्दी में बदलाव किया  गया है |

Advertisement