बर्थडे स्पेशल पर जानिए प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस सीक्रेट

0
428

आज मंगलवार 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं, परन्तु इतनी उम्र हो जाने के बावजूद भी वह एकदम फिट और फाइन दिखाई देते हैं। जबकि मोदी जी भी दुनिया के सबसे व्यस्त लोगों में से एक हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हेल्थ और फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं, तो इसलिए अब आप भी जानिये प्रधानमंत्री के सीक्रेट फिटनेस का क्या राज है?

Advertisement

इसे भी पढ़े: 17 सितंबर: भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं

बता दें कि, कई बार नरेंद्र मोदी  खुद बता चुके हैं कि, वह अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। यदि आप उनके फिटनेस के  विडियोज देखने है, तो आप सोशल मीडिया पर मोदी जी के वीडियो देख सकते है| वह सुबह लगभग 4.30 से 5 बजे के बीच उठ जाते हैं, और अपनी दिन की शुरुआत योग, वॉक और मेडिटेशन से करते है क्योंकि योग आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए काफी अच्छा साबित होता है, इससे नींद न आना, स्ट्रेस और मसल्स की जैसी कई बड़ी समस्याएं नहीं होती है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग के साथ-साथ पंचतत्व ट्रैक पर वॉक भी करते हैं। यह प्रकृति के 5 तत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से प्रेरित रहता है। वहीं माना जाता है कि, यह बहुत ही रिफ्रेशिंग होता है।’ आयुर्वेद और योग के मुताबिक, इन पांचों तत्वों के अलग गुण होते हैं और ओवरऑल हेल्थ के लिए यह बहुत अच्छा होता है।”

अभी कुछ समय पहले ही  सोशल मीडिया पर मोदी जी ने एक विडियो शेयर किया था, जिसमें वह नंगे पैर फूट रिफ्लेक्सॉलजी करते हुए नजर आ रहे थे। फूट रिफ्लैक्सॉलजी एक्सर्साइज का एक तरीका होता है, जिससे पैर के तलवे के प्रेशर पॉइंट्स पर ऐक्यूप्रेशर और मसाज बहुत अच्छे तरीके से हो जाती है।  

प्रधानमंत्री पहले बता चुके हैं कि, वह ब्रीदिंग एक्सर्साइज करते हैं। इससे नर्वस सिस्टम और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को आराम मिलता है। इसके अलावा रिस्पिरेटरी सिस्टम और डाइजेशन भी ठीक रहता है।”

नरेंद्र मोदी ने बताया है कि, ‘जो पब्लिक लाइफ जीते हैं उनका हाजमा मजबूत होना चाहिए। वह कहते हैं, कि उनको जो मिलता है वह खा लेते हैं लेकिन खिचड़ी उन्हें काफी पसंद है।  क्योंकि वह वेजिटेरियन हैं, वैज्ञानिकों का मानना है कि, वेजिटेरियन डायट एनर्जी और सहनशक्ति बढ़ाती है| इससे हार्ट डिजीज और डायबीटीज का खतरा भी कम होता है।’ मोदी जी अक्सर सादा खाना खाना पसंद करते  है उन्हें रोटी, थेपला, दाल सब्जियां, दही और गुजराती स्टाइल में खिचड़ी बहुत अधिक पसंद हैं।

वह फास्ट फूड को छोड़कर इडली, प्लेन डोसा और पोहा खाते हैं और साथ में फल का सेवन करते हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिक बोलने के लिए और हर जगह बयान देने के लिए हल्का गुनगुना पानी पीते हैं, ताकि उनका गला सही बना रहे| ठंड से बचकर रहने के लिए वो पूरी तरह परहेज करते हैं, और सफर के दौरान लेमनेड का सेवन करते हैं|

इसे भी पढ़े: अमित शाह ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी बधाई, कहा- ‘आपका परिश्रम और संकल्प प्रेरणास्त्रोत’

Advertisement