NASA के स्पेस स्ट्राइक खतरनाक बताने पर, आनंद महिंद्रा ने इस अंदाज में दिया जवाब

0
323

आनंद महिंद्रा भारत के सफल बिजनेसमैनों में से एक हैं| नासा (NASA) ने भारत के एंटी सेटेलाइट मिसाइल परीक्षण को खतरनाक बता दिया था, जिस पर आनंद ने अमेरिका की जमकर आलोचना की है, फिर इसके बाद आनंद महिंद्रा ने अमेरिका को हिपोक्रेट घोषित कर दिया है|

Advertisement

वहीं अब महिंद्रा ने अपने अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि, “A case of the pot calling the kettle black.” (सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें 72 छेद!)

यह भी पढ़े: 25 मार्च यानी आज ही के दिन शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज की गई थी – जानिए विस्तार से

महिंद्रा के इस ट्वीट पर लगभग 8000 लाइक्स और 2000 रिट्वीट्स मिल चुके हैं| वहीं नासा ने बताया है, कि भारत के लो ऑर्बिट में 300 किमी की ऊंचाई पर सेटेलाइट मार गिराने के बाद अंतरिक्ष में 400 टुकड़ों का मलबा फैल चुकाहै और इससे इंटरनेशन स्पेस स्टेशन (ISS) के अंतरिक्षयात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है|

इसके बाद नासा की इस तरह की प्रतिक्रिया पर महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ऐसा देश जिसने पिछले दशकों में अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा कचरा पैदा किया है, उसका इस तरह का बयान देना वाकई साहसिक है|

पहले रूस,अमेरिका और चीन जैसे देशों की प्रतिक्रिया की जाती रही है, उसी तरह अब भारत भी इस परीक्षण के बाद, उसी पंक्ति में शामिल हो गया है| भारत के मिशन शक्ति परीक्षण के बाद अमेरिका के काफी दिग्गज अधिकारियों ने प्रतिक्रियाएं भी की थीं| वहीं यूएस कार्यवाहक रक्षा सचिव पैट्रिक शानहान ने कहा था, हम सभी अंतरिक्ष में हैं, वहां उथल-पुथल ना मचाएं|      

यह भी पढ़े: एक सवाल का आनंद महिंद्रा ने दिया जवाब- इलेक्ट्रिक है शॉक देती है – क्या था सवाल आप भी देखे

Advertisement