लोकसभा की सभी 80 सीटों पर उतारेंगे अपना उम्मीदवार : ओमप्रकाश राजभर

0
378

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी क्योंकि भाजपा सरकार तो जनता और मुख्य रूप से किसानों के लिए कोई योजना बनाती ही नहीं है| देश के सारे उद्योगपति किसानों की फसल से बड़ी तादाद में रकम हजम कर रहे हैं। सरकार को आम जनता की राहत के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में रखने का काम करना चाहिए|

रविवार को धूममानिकपुर गांव के शिव मंदिर पर सर्व समाज के सम्मेलन का आयोजन रखा गया था| इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए राजभर पहुंचे| उन्होंने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की 80 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी जिसमें बिहार में 16 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।

इसके बाद उन्होंने कहा कि, सारे देश में प्रत्येक वर्ग के बच्चों को संपूर्ण शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए| देश को आजाद हुए 72 वर्ष व्यतीत होनें के बाद वर्तमान में अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को निशुल्क पढ़ाकर डाक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर पदवी हासिल कराई जा रही है, ठीक इसी प्रकार सामान्य और पिछड़ों को भी नि:शुल्क
शिक्षा सुविधा दी जानी चाहिए| 

Advertisement