पाकिस्तान ने किया जिनेवा संधि का उल्लंघन, भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में

0
300

बुधवार को भारतीय वायु क्षेत्र में पाकिस्तान के विमानों ने घुसने का प्रयास किया गया | जिसके फलस्वरूप जवाबी कार्यवाही की गयी इस कार्यवाही में पाकिस्तान का एक एफ-16 फाइटर प्लेन मार गिराया गया | इसी समय भारतीय सेना का एक विमान मिग-21 भी क्रैश हो गया | जिसके कारण भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरना पड़ा | पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है, भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन उनके कब्जे में है |

Advertisement

पकिस्तान की ओर से दो वीडियो जारी किये गए है, एक वीडियो में भीड़ उनके साथ मारपीट कर रही है | दूसरे वीडियो में भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आँखों में पट्टी बंधी है और उनके चेहरे से खून निकल रहा है, इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा उनसे सवाल- जवाब किये जा रहे है | इन दोनों ही वीडियो में जिनेवा संधि का उल्लंघन किया जा रहा है |

दोनों वीडियो देखने के बाद भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है और पाकिस्तान को चेतावनी जारी की है, कि यदि पाकिस्तान के द्वारा भारतीय विंग कमांडर के साथ कोई अभद्र व्यवहार किया जाता है, तो पाकिस्तान परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे | इसके साथ ही भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित वापस करने की मांग की है |

भारत के सख्त रुख और अंतरराष्ट्रीय कानून जिनेवा संधि के दबाव में आकर पाकिस्तान ने एक वीडियो और जारी किया है, जिसमे विंग कमांडर अभिनंदन चाय पीते नजर आ रहे है और पाकिस्तानी सेना के अफसरों द्वारा उनसे यह भी सवाल किए जा रहे है कि क्या आपके साथ अच्छा बर्ताव किया जा रहा है ? जिस पर कमांडर ने द्रढ़ता के साथ जवाब दिए |

क्या है जिनेवा संधि ?

जिनेवा संधि के मुताबिक युद्ध या शांति काल के समय दूसरे देश के सैनिकों के पकड़ें जाने पर उनके साथ अच्छा बर्ताव करने का नियम है, इस संधि के अनुसार ‘एक देश को युद्ध के दौरान हिरासत में लिए गए दुश्मन देश के सैनिक के साथ कोई भी ऐसा कृत्य नहीं किया जा सकता है, जिससे उसकी मृत्यु हो सकती है या उसे शारीरिक या मानसिक नुकसान पहुंच सकता है |’ युद्धबंदी को शारीरिक उत्पीड़न देना प्रतिबंधित है | उस पर चिकित्सकीय और वैज्ञानिक प्रयोग की भी सख्त मनाही है | संधि के मुताबिक, युद्धबंदियों को पूर्ण सुरक्षा देना उन्हें हिरासत में लेने वाले देश की जिम्मेदारी है |

Advertisement