प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ जारी, यहां देखें Video

0
345

आज मंगलवार 10 सितंबर को प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बात कि जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद ट्विटर पर दी है|  इसी के साथ प्रियंका ने ट्विटर का लिंक भी फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि, यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर  अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और इसी के साथ दंगल गर्ल जायरा वसीम भी फिल्म में नजर आएंगी| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: Met Gala 2019: अपने इस लुक की वजह से जमकर हो रही ट्रोल प्रियंका चोपड़ा देखिये क्या कह रहें हैं लोग

इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद साफ मालूम चल रहा है, कि यह फ़िल्म लव, ट्विस्ट, रोमांस से भरी पड़ी है| प्रियंका चोपड़ा अपनी भूमिका के साथ जस्टिस करती दिखाई दे रही हैं, वहीं इस फ़िल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी दिखाई दे रही है। वहीं ट्रेलर की जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ‘मेरे लिए यह बहुत गर्व का पल है, क्योंकि यह अभिनेता और सह-निर्माता के रूप में मेरा पहला अवसर है। आशा है कि यह आपको जीवन में जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेगा और इसका अहसास दिलाएगा।”

इस फिल्म का टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 13 सितम्बर को वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा| इसके बाद इस फ़िल्म को पूरे भारत में 11 अक्तूबर को रिलीज कर दिया जाएगा| प्रियंका और उनकी फिल्म की टीम मूवी के प्रीमियर के लिए टोरेंटो पहुंच चुके हैं|

इसे भी पढ़े: मैगजीन फोटोशूट में बैकलेस साड़ी में नजर आयी प्रिंयका चोपड़ा, तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल

Advertisement