Ramadan 2019: कब से शुरू होंगे रमजान, इस पूरे महीने में क्या करना होता है

0
482

रमजान मुसलमान के लिए बहुत ही बड़ा त्यौहार रहता है | रमज़ान का यह पर्व इस बार रविवार, 5 मई 2019 से महीना शुरू होगा | जानकारी के लिए बता दे कि ये इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना होता है। इस्लामिक विषयों के बारे में जानने वाले रामिश सिद्दीकी के अनुसार रोज़ा इस्लाम की सबसे उत्कृष्ट इबादत कही गई है |

Advertisement

यह रमजान पूरा एक महीना तक चलता है | जिसका पालन प्रत्येक मुसलमान पूरे मन से करता है। एक महीने तक चलने वाले रमजान में सभी मुसलामान सूर्योदय से पहले ही भोजन ग्रहण कर लेते हैं क्योंकि सूर्योदय से बाद कोई भी मुसलामान भोजन नहीं करता वह सारा दिन बिना भोजन के रहते हैं और सूर्यास्त तक स्वयं को भोजन-पानी के सेवन से दूर रख ईश्वर से जुड़ने का प्रयास करते है। रमज़ान का सबसे बड़ा लक्ष्य व्यक्ति को भौतिकवाद से निकाल आध्यात्मिकता के पथ पर अग्रसर करना रहता है  ताकि वह इस दुनिया में एक बहुत ही सुखमय जीवन व्यतीत कर पाए |

इसे भी पढ़े:  क्यों मनाते है शब-ए-बारात, Shab-e-Barat का इस्लाम में क्या है महत्व

रमज़ान में भूखा-प्यासा रहने वाला एक व्यक्ति अपना अधिक से अधिक  समय ख़ुदा की इबादत में लगाता है। रमज़ान में लोग व्रत रखकर जीवन की बुनियादी चीज़ों से दूर होकर, रोज़ा से आत्मसंयम और सहनशीलता का पाठ सीखते है।  रमज़ान का एक महीना व्यक्ति को पूरे साल का प्रशिक्षण देने का काम करता है।  रोज़ा व्यक्ति की इबादत की क्षमता को और अधिक बढ़ा देता है और इस पूरे महीने में सभी मुसलमान नियम से सूर्यास्त के बाद रोजा तोड़ते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं |  

इसे भी पढ़े:  भाग्योदय कब होगा – ऐसे जान सकते हैं आप, जानिए इस सवाल का जवाब यहाँ विस्तार से

Advertisement