रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

0
484

लखनऊ, ऑनलाइन डेस्क | Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी आज मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है| न्यूज एजेंसी पीटीआई रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है|

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह मुंबई पुलिस ने अर्नब को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है| इसी बीच अर्णब के साथ जोर-जबरदस्ती की खबर भी सामने आई है| इसके साथ ही रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किये है जिसमे अर्नब के घर में पुलिस घुसते हुए नज़र आ रही है और उनके साथ जोर जबरदस्ती में फोटो में देखी जा सकती है|

इससे पहले अर्णब गोस्वामी का चैनल पहले ही टीआरपी रेटिंग फ्रॉड केस का सामना कर रहा है| पुलिस ने विज्ञापनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का भी शक जताया है जिसकी जाँच के लिए मुंबई पुलिस पहले ही चैनल के शीर्ष अधिकारियो से पूछताछ कर चुकी है|

Advertisement