Bharat Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फ़िल्म ‘भारत ‘ 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज कर दी गई है| वहीं इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन बहुत ही शानदार रहा है| इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये| अली अब्बास जफर निर्देशित सलमान खान की भारत ने पहले दिन ही 42.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है| इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने दी है|
इसे भी पढ़े: मैगजीन फोटोशूट में बैकलेस साड़ी में नजर आयी प्रिंयका चोपड़ा, तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
जानकारी देते हुए बता दें, कि सलमान खान जब भी डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ आए हैं, तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का कमाल कर दिखाया है| सलमान खान की अली अब्बास जफर के साथ मिलकर तीसरी बार जोरदार धमाका किया है|
सलमान खान की फिल्म ‘भारत ‘ को बॉलीवुड से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, और सभी दर्शकों को भी यह फ़िल्म काफी पसंद आ रही है|
इसे भी पढ़े: Super 30 Trailer | Movie Review, Release Date जानिए इसके बारे में सब कुछ यहाँ