सपना चौधरी के गाने पर IPS अधिकारी संग जमकर नाचीं दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी – देखें वीडियो

0
435

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं| सपना, भोजपुरी , पंजाबी और बॉलीवुड में भी अपने गाने और डांस से धमाल मचा चुकी हैं| इसके अलावा सपना के कुछ गाने ऐसे भी है, जिन्हें सुनने के बाद लोग नाचने के लिए मजबूर हो जाते हैं| इसी तरह सपना चौधरी का बहुत ही मशहूर गाना ‘तेरी आख्या का यो काजल’ कहीं भी बजने लगता है, तो वहां मौजूद लोग अपने आप को डांस करनें से रोकनें में असमर्थ हो जाते है|

Advertisement

 यह भी पढ़े: Ghunghatमें सपना चौधरी ये गाना हुआ सुपर हिट, यूट्यूब पर मिल चुके हैं 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

इसी तरह आप वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं, कि सपना चौधरी के गाने पर IPS अधिकारी के संग दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी जमकर डांस कर रही है| बता दें, कि शनिवार 30 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत ‘सुनो सहेली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने स्टेज पर जाकर सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस किया|

उस कार्यक्रम के समय सपना चौधरी का मशहूर गाना ‘तेरी आख्या का यो काजल’  गाना बजने लगा जिसे सुनकर वहां पर मौजूद एक-दो महिला पुलिसकर्मियों ने डांस करना शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते और भी महिला पुलिस स्टेज पर जाकर जमकर नाचने लगी|इसी डांस के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी जेकर का हाथ पकड़कर नाचने लगी इसके बाद तो आईपीएस के साथ दर्जनों महिला पुलिस कर्मियों ने इसी गाने पर जमकर डांस किया|

यह भी पढ़े: सपना चौधरी ने PM मोदी की तारीफ और राहुल गाँधी पर कह दी ये बड़ी बात

Advertisement