पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बनी दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष

0
338

अजय माकन ने 4 जनवरी को दिल्ली की अध्यक्षता पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था, कि इस पद की बाग़-डोर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को संभालने के लिए दे दी जायेगी, तभी कांग्रेस नेता पीसी चाको ने शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी | शीला दीक्षित के अतिरिक्त देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया और हारून यूसुफ दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे|  

Advertisement

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि माकन जी आगामी आम चुनाव को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के मध्य गठबंधन के पक्ष में नहीं थे | उनका कहना था, कि बीते कुछ समय में दिल्ली से आप की पकड़ कमजोर हुई है, हालांकि बीते दिनों आप ने स्पष्ट किया था, कि अगले लोकसभा के चुनाव में वह कांग्रेस के साथ कोई गठजोड़ नहीं करेगी |

अजय माकन ने ट्वीट पर लिखकर शीला दीक्षित को फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि , ‘मुझे पूर्ण विश्वास है, कि शीलाजी की अध्यक्षता में हम विपक्षी पार्टियों के विरोध में चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे | 

दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में लौटीं अस्सी वर्षीय शीला दीक्षित दिल्ली की राजनीति कोई नई नहीं है, इससे पहले अपने प्रशासन, बड़े पैमाने पर ​विकास परियोजनाओं, मेट्रो रेल और स्वच्छ पर्यावरण जैसे कार्यों से वह 1998 से 2013 के मध्य तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं |

Advertisement