UP Board के 10वीं के किन विषयों के सिलेबस में किया गया बदलाव, आप भी जान ले

0
295

अब यूपी बोर्ड के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं, अब उन्हें हाईस्कूल में कुछ पाठ कम पढ़ने पड़ेंगे| जानकारी देते हुए बता दें, कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय के सिलेबस में कुछ परिवर्तन कर दिया है। सामाजिक विषय में छात्रों को अब आठ की जगह पर पांच पाठ ही दिए जाएंगे| इस विषय से तीन पाठ हटा दिए हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: RPF Constable Result 2019: जारी हुई A/B/E और F Group की फाइनल मेरिट लिस्ट, यहाँ से डायरेक्ट लिंक से चेक करें

सिलेबस में जो तीन पाठ हटा दिए गए हैं, उनमें पहला इण्डोचाइना में राष्ट्रवाद, दूसरा काम हराम और जीवन और तीसरा, पाठ उपन्यास, लेखन और इतिहास शामिल है| बोर्ड ने ये बदलाव एनसीईआरटी पैटर्न को लागू करने के चलते  किये हैं। इसके पहले यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में हाईस्कूल के सिलेबस में भी बदलाव किया था। 

अभी तक सामाजिक अध्ययन में एनसीईआरटी पैटर्न नहीं लागू किया गया था, इसके अलावा और सभी विषयों में एनसीईआरटी पैटर्न को लागू कर दिया गया था। वहीं अब वर्तमान शैक्षिक सत्र 2019-20 में सामाजिक अध्ययन में भी बदलाव कर दिया गया है। नए सिलेबस में तीन पाठ हटा दिए गए हैं|

इसे भी पढ़े: यूजीसी ने जारी की देशभर में संचालित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

Advertisement