आज 24 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, जानिए आज का इतिहास

0
403

दुनिया में हर एक तारीख ख़ास होती है लेकिन कुछ तारीखें ऐसी होती है जो इतिहास के पन्नो में दर्ज हो जाती है|  इसी तरह आज की तारीख के बारे में जानिये कि आज 24 सितंबर को देश-दुनिया में कौन सी बड़ी घटनाएं घटित हुई थीं?   

Advertisement

इसे भी पढ़े: Daughters Day पर वित्त मंत्री ने शेयर की बेटी की तस्वीर, लोगों ने कहा- टैक्‍स ऑडिट की डेट बढ़ा दो मैडम

24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं   

1. फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ 24 सितंबर 1688 में युद्ध की घोषणा की|

2. ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए 24 सितंबर 1726 में अधिकृत किया गया|

3. डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 24 सितंबर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ|

4.बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली 24 सितंबर 1932 में पहली महिला बनी|

5. होंडा मोटर कंपनी की स्थापना 24 सितंबर 1948 में की गई|

6. पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण 24 सितंबर 1978 में किया|

7. अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 24 सितंबर 1996 में संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए|

8. आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय 24 सितंबर 2005 में लिय|

9.चीन और नेपाल ने 24 सितंबर 2008 में दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया|

10.भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 24 सितंबर 2008 में एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की|

11.मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में 24 सितंबर 2008 में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की|

12. देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 24 सितंबर 2009 में चांद की सतह पर पानी खोज निकाला|

13.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 24 सितंबर 2014  में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया|

24 सितंबर इन लोगों का जन्मदिन  

1856 -हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ था|

1861 – महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म हुआ था| 

1922 – अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म हुआ था|

1925 –  भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ था|

1940 –  भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ था|

1950 –  भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था|

1963 –  वरिष्‍ठ टेलीविजन पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म हुआ था|

 1971-  भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म हुआ था|

24 सितंबर को इनका हुआ निधन 

1.सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में 24 सितंबर 1859 में  निधन हो गया था| 

2.दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 24 सितंबर  2006 में हुआ था|

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी आज राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात, UN में गांधी सोलर पार्क का करेंगे उदघाटन

Advertisement