नए साल में सबसे ज्यादा किस देश में जन्मे बच्चे – जाने क्या कहती है UNICEF की रिपोर्ट

0
380

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नये साल में 1 जनवरी को दुनियाभर में 395,000 बच्चों का जन्म हुआ है | भारत में सबसे अधिक बच्चों के जन्म हुए हैं | नये वर्ष के पहले ही दिन भारत में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है|  ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि नये साल की शुरुआत में दुनियाभर में 395,072 बच्चें जन्म लेंगे | भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश समेत आठ देशों में इनमें से आधे से अधिक बच्चों ने जन्म ले लिया है |

Advertisement

भारत के बाद चीन में सबसे अधिक बच्चे जन्मे है | भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म हुए है |  भारत के बाद चीन में भी  44, 940 बच्चों ने जन्म लिया है, वहीं नाइजीरिया में 25,685 बच्चे, पाकिस्तान में 15,112 बच्चे, इंडोनेशिया में 13, 256 बच्चे, अमेरिका में 11,086 बच्चे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 10,053 बच्चे और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है | नये साल में सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ है और अंत में अमेरिका में बच्चों ने जन्म लिया है |

Advertisement