8 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस?

0
407

लखनऊ | ऑनलाइन डेस्क: भारतीय वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को दिल्ली के पास गाजियाबाद में हिंडन बेस पर एयर चीफ सहित सभी वरिष्ट अधिकारियो मौजदगी में मनाया जाता है| इस साल भारत देश भारतीय वायुसेना की 88 वीं वर्षगांठ मना रहा है | कार्येक्रम के दौरान हिंडन बेस में भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा विभिन्न विमानों द्वारा एक शानदार एयर शो प्रदर्शित किया जाता है|

Advertisement

आखिर 8 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस

भारतीय वायु सेना का गठन ब्रिटिश काल में 8 अक्टूबर 1932 को किया गया था| IAF की पहली एसी (AC) उड़ान 1 अप्रैल, 1933 को भरी गयी थी| ब्रिटिश काल में इसे ‘रॉयल ​​इंडियन एयर फोर्स’ के नाम से जाना जाता था| लेकिन आज़ादी के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर भारतीय वायु सेना कर दिया गया|

वायु सेना का परिचालन एयर चीफ मार्शल के द्वारा किया जाता है जिसका सुप्रीम लीडर भारत का राष्ट्रपति होता है| भारतीय वायु सेना में 1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते है| संपत्ति और प्रबलता के रूप में भारतीय वायु सेना को विश्व में 4 नम्बर पर माना जाता है|

Advertisement