27 अप्रैल: आज के दिन का इतिहास, जानिए आज मुगल शासन से जुड़ीं कई बड़ी घटनाओ को

    0
    511

    इतिहास के पन्नो में 27 अप्रैल बहुत ही खास दिन है| यह तारीख कई छोटी-बड़ी घटनाओं की गवाह है| इन घटनाओं में कुछ तो इतिहास में दर्ज है और कई घटनाओं को भुला दिया गया है| मुगल शासन में 27 अप्रैल का खास महत्व है| 27 अप्रैल 1526 को बाबर दिल्ली की गद्दी पर बैठा था| 27 अप्रैल 1606 को ही  बादशाह जहांगीर ने अपने पुत्र खुसरो को बगावत करने पर गिरफ्तार कराया था| 27 अप्रैल 1748 को मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था|

    Advertisement

    ये भी पढ़ें: 25 अप्रैल: आज के दिन का हिटलर से है नाता, जानिए और खास बातें आज का इतिहास

    विश्व में 27 अप्रैल को घटित प्रमुख घटनाएं

    वर्ष 1526 – बाबर दिल्ली का पहला मुग़ल बादशाह बना

    वर्ष 1606 – शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने बगावत के कारण बंदी बना लिया था

    वर्ष 1662 – नीदरलैंड और फ्रांस के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए थे

    वर्ष 1748 – आज ही के दिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था  

    वर्ष 1848 – महिलाओं को कलकत्ता विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रथम मंजूरी दी

    वर्ष 1912 – महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म आज ही के दिन हुआ था यह अपने सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट के लिए जानी जाती थी

    वर्ष 1945 – नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ दूसरे विश्व युद्ध में  अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर सामना किया, जर्मनी की एल्बे नदी के तट पर अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली भेंट हुई

    वर्ष 1960 – आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज का उद्धघाटन किया गया

    वर्ष 1961- सियरा लिओन जोकि एक पश्चिम अफ्रीकी देश है को आज ही के दिन आजादी मिली थी,  यह डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन का गुलाम रहा था  

    वर्ष 1967 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने आज ही के दिन नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था  

    वर्ष 1972 – ‘अपोलो 16’ अंतरिक्ष यान  आज ही के दिन पृथ्वी पर वापस आया था|

    वर्ष 1989 – बांग्लादेश में आज की तारीख में एक भीषण तूफान आया था जिसमे 500 लोगों की मौत हो गयी थी  

    वर्ष 1993 – अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 76 यात्रियों की मौत हो गयी थी

    ये भी पढ़े: विज्ञान भी नहीं बता पाया है ज़िंदगी की इन सच्चाइयों को- क्या आप जानते हैं

    Advertisement