सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की धमाकेदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Chhichhore Box Office Collection Day 1: कल 6 सितंबर को बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ रिलीज कर दी गई| वहीं अब इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कमाई की है| बता दें कि, यह  फ़िल्म पहले ही दिन की कमाई में 8-9 करोड़ के बीच पहुंच गई है| इस फिल्म को देखने के बाद सभी दर्शक सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ करने में लगे हुए है| बता दें कि, यह फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है, इसलिए कॉलेज छात्रों में इस फ़िल्म को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: सुशांत सिंह राजूपत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ का रिव्यु यहाँ पढ़े

कमाई के मामले में पहले तो यह फ़िल्म धीमी रही लेकिन कुछ समय बीतने पर कमाई में इजाफा होना शुरू हो गया| वहीं बता दें कि, सभी दर्शकों को यह फ़िल्म काफी पसंद आ रही है | सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फ़िल्म ‘छिछोरे’ को देखते समय सभी दर्शकों के मन में 1992 की ‘जो जीता वही सिकंदर’ और 2009 की ‘3 ईडियट्स’ की फ़िल्म  के कुछ  सीन आ जाते है|

इसे भी पढ़े: Akshay Kumar की फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने ऑस्ट्रेलिया में किया जादू, तोड़ा ये रिकॉर्ड

Advertisement