हमारे देश में बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं, जिनके साथ पढ़ाई में काफी जबदस्ती करनी पड़ती हैं| इसके बावजूद भी वह मन लगाकर पढ़ाई नहीं करते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है, जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा, साथ ही यदि बच्चे को किसी शब्द का उच्चारण करने में कठिनाई होती है, तो यह एप बच्चों की मदद करेगा| यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाता है |
यह भी पढ़े: बाल यौन उत्पीड़न रोकने के लिए सरकार ले सकती है गूगल से मदद
गूगल ने ‘बोलो’ ऐप को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है| यह ऐसा ऐप है, जो प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखने में मददगार साबित होगा| कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऐप आवाज पहचानने की तकनीक और टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है| गूगल ने सबसे पहले इस ऐप को भारत में लेकर आया है|
इस एप में ‘दीया’ नाम का एक एनीमेटिड कैरेक्टर है, जो बच्चो को तेज आवाज में कहानी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है, तथा किसी शब्द का उच्चारण समझ में न आने पर बच्चों की मदद करता है| कहानी पूरा करने पर यह बच्चों का मनोबल भी बढ़ाता है|
गूगल इंडिया के उत्पाद प्रबंधक नितिन कश्यप ने जानकारी दी है, कि ‘‘यह ऐप ऑफलाइन भी काम करेगा| आपको केवल 50 एमबी के इस एप कोइंस्टॉल करना पड़ेगा| इस ऐप में हिंदी और अंग्रेजी की लगभग100 कहानियां रहेंगी| इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है| यह एंड्रायड 4.4 (किटकैट) और इसके बाद के संस्करण वाले सभी डिवाइस पर रन करेगा|
यह भी पढ़े: फेसबुक-ट्विटर पर अगर खाने-पीने का फेक वीडियो किया पोस्ट तो अकाउंट होगा ब्लॉक