चांदनी चौक के AAP विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, कुछ दिनों पहले कांग्रेस में हुई थी शामिल

0
345

चांदनी चौक  से आम आदमी पार्टी  विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित हो गई हैं| अलका लांबा ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज  ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अलका लांबा को अयोग्य घोषित करने की याचिका लगाई थी| याचिका पर फैसला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अलका लांबा को अयोग्य घोषित कर दिया|

Advertisement

ये भी पढ़े: AAP विधायक अलका लांबा ने पार्टी पर अपमान करने का लगाया आरोप, कहा – CM की गाड़ी पर नहीं, पीछे चलना होगा

बता दे, आप की बागी विधायक अलका लांबा ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा था। इससे पहले ही अलका लांबा आप पार्टी से अपना इस्तीफा दे चुकी थी, इतना ही नहीं उन्होंने अपने AAP से इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर भी दी थी। इससे पहले ट्विटर पर अलका लांबा ने आरोप लगाया था, कि आप ने एक महिला को सदन से बाहर निकलवाया था, अब आप की बारी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल जी, 100 विधायक पद कुर्बान हैं, अपनी जनता के लिए। पर उनसे किए गए एक-एक वादे को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगी। आप अपने वादों को पूरा कीजिए, वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।

ये भी पढ़े: आम आदमी पार्टी के विधायक आपस में भिड़े, अलका लांबा ने सौरभ भारद्वाज से कहा- थूक कर चाटना आपको शोभा नहीं देता

Advertisement