Article 370: जम्मू कश्मीर के एडीजी मुनीर खान ने राज्य के हालात के बारे में दी जानकारी

0
401

Article 370:  बुधवार 14 अगस्त को जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई| इसमें उन्होंने बताया कि, जम्मू में लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया गया है, लेकिन कश्मीर में कुछ स्थानों पर कुछ वक्त तक पाबंदियां लागू रहेंगी| इसी के साथ बताया कि, जम्मू कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आयी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: जम्मू कश्मीर मामले में राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक को किया ट्वीट, कहा – प्रिय ‘मालिक जी’, मैं कब आ सकता हूं?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, “जम्मू में लगाई गई पाबंदियां पूरी तरह हटा ली गई हैं| कश्मीर के कुछ स्थानों पर कुछ समय तक ये जारी रहेंगी|” उन्होंने बताया कि, कुछ ही लोगों को पैलेट की वजह से कुछ जख्म हुए हैं, जिनका इलाज किया गया है |’

उन्होंने इसी के साथ आगे कहा कि, साल 2010 और 2016 के कुछ वीडियो वायरल कर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है| पुलिस इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है| वहीं इससे पहले जम्मू कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी समाज कल्याण रोहित कंसल ने कहा था कि, लोगों की जान बचाने के लिए ही एक हद तक पाबंदी है| नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है| इसी के साथ बताया था कि, पिछले एक हफ्ते में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है|

इसे भी पढ़े: अनुच्छेद 370 : जम्मू कश्मीर में हटाई गई धारा 144, आज से खुले सभी स्कूल-कॉलेज

Advertisement