Independence Day 2019: जानिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम और कायदे-कानून

0
505

Independence Day 2019: कल गुरूवार को 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस है| इस अवसर पर पूरा भारत कल 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा| जानकारी देते हुए बता दें कि, भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के शासन से आजादी हासिल हुई थी| जिसके बाद से ही 15 अगस्त का लोगों के बीच खास महत्व हो गया है| वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Independence Day 2019: 73वें स्वतंत्रता दिवस पर इन मैसेजेस से दें बधाई

इस दिन स्कूलों दफ्तरों में झंडा फहराने के समारोह किये जाते हैं इसके अलावा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  पूरे भारत में मनाये जाते है, इसलिए आप भी जान लीजिये राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम और कायदे-कानून|

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम

1.स्वंत्रता दिवस में तिरंगा (National Flag) हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जाता है|

2.राष्ट्रीय ध्वज को कभी भी झुकाना नहीं चाहिए और न ही उसे जमीन पर रखा जाता है| आदेश मिलने  के बाद ही सरकारी इमारतों पर झंडे को आधा झुकाकर फहराया जा सकता है|

3.झंडे को कभी पानी में नहीं डुबोया जाना चाहिए, और न ही उसके किसी प्रकार छेड़खानी करनी चाहिए| इसके अलावा उसके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने वालों को  तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों का सामना करना पड़ सकता है|

4.तिरंगे का हमेशा आकार आयताकार होना आवश्यक है, इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना जरूरी रहता है|

5.तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही फहराया जाता है| 

6.कभी भी तिरंगे के केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके नहीं फहराना चाहिए|

7.तिरंगे को हमेशा अपने पास की सबसे ऊंची जगह पर फहराना शुभ माना जाता है|

8.कभी भी तिरंगे का इस्तेमाल किसी कार्यक्रम में मेज को ढकने या मंच को सजाने में नहीं करना चाहिए|

9.यदि तिरंगा फटा या गन्दा हो तो उसे नहीं फहराना चाहिए| झंडा फट जाए, मैला हो जाए तो उसे एकांत में आग में जला दें या अन्य किसी तरीके से नष्ट कर दें ताकि उसकी गरिमा को ठेस न पहुंचे |  

 10.कभी तिरंगे के कपड़े बनाकर नहीं पहनना चाहिए और न ही तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रुमाल या कुशन आदि बनाकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे तिरंगे का अपमान होता है|

इसे भी पढ़े: विंग कमांडर अभिनंदन को स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

Advertisement