स्वदेश लौटने के बाद पीवी सिंधु ने की पीएम मोदी से मुलाकात,मेडल पहनाकर दी जीतने की बधाई

0
467

वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु स्विट्जरलैंड में अपनी ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है, और अब वह अपने स्वदेश भी वापस लौट आई हैं| इसके बाद पीवी सिंधु ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से भी मुलाकात की है|  इस बीच उनके साथ कोच गोपीचंद भी वहगन उपस्थित रहें|

Advertisement

इसे भी पढ़े: पी.वी. सिंधु ने फोर्ब्स लिस्ट में बनाई जगह, कमाई के मामले में सानिया और सायना को छोड़ा पीछे

वहीं मोदी जी ने सिंधु से मुलाकात पर ट्वीट करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया और साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी|

इससे पहले रविवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-7, 21-7 से हार का सामना कराया और इसमें अपनी जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया|  

इस जीत में अपना नाम दर्ज करने वाली सिंधु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी हैं| वह इससे पहले बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में वर्ष  2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक भी हासिल किया है|

वहीं सिंधु को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए सिंधु को बधाई| यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है|

इसे भी पढ़े: गुवाहाटी में खेले जाने वाले भारत के मैच के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध

Advertisement