अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में होंगे BDC चुनाव, जानिए कब होंगे चुनाव

0
328

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में BDC चुनाव होनें जा रहे है|  जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में जारी पाबंदियों और नेताओं की गिरफ्तारी के बीच खंड विकास परिषदों (बीडीसी) का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है| राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, कि राज्य के कुल 316 विकास खंडों में से 310 के लिए चुनाव कराए जाएंगे| दो पंचायतों में कोई पंच/सरपंच नहीं है, और चार आरक्षित पंचायतों में कोई महिला पंच/सरपंच नहीं है| चुनाव 24 अक्टूबर को कराए जाएंगे और उनकी मतगणना भी उसी दिन होगी|

Advertisement

ये भी पढ़े: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी सहित इन राज्यों की लिस्ट भी जारी

इन चुनावों में 26,629 मतदाता होंगे, जिनमें 18,316 पुरुष हैं और 8,313 महिलाएं है|  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारियों को आश्वस्त किया है, कि बीडीसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे और इसके लिए प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा|

अक्टूबर 2018 में जम्मू-कश्मीर के पंचायत चुनावों में 23,629 पंच और 3,652 सरपंच चुने गए थे| हालांकि, आधिकारिक आकड़ों के अनुसार घाटी में 61 फीसदी पंच वार्ड खाली हैं| 18,833 वार्डों में से केवल केवल 7,596 में पंच चुने गए थे| इसी प्रकार 45 फीसदी वार्ड में सरपंच के पद रिक्त है|

ये भी पढ़े: एयर मार्शल आरएस भदौरिया नए वायु सेना अध्यक्ष बने, बीएस धनोआ ने सौंपी कमान  

Advertisement