वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग आईआरसीटीसी पर हुई शुरू, जानिए टाइम टेबल और किराया

0
760

अब वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है| अब यहाँ की यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली से कटरा सिर्फ 8 घंटों में पहुंच सकेंगे क्योंकि, वंदे भारत एक्सप्रेस आपको दिल्ली से कटरा केवल 8 घंटे में पहुंचा देगी| जिसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है| यात्रा करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते है| अगले महीने 3 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली-कटरा   वंदे भारत एक्सप्रेको हरी झंडी दिखा देंगे|

Advertisement

इसे भी पढ़े: वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज ट्रेन का जानिए किराया – पूरी जानकारी

3 अक्टूबर को गृहमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद 22439 नंबर की वंदे भारत ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर दो बजे कटरा पहुंच जाएगी फिर , 22440 यानी कटरा से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना हो जाएगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी| ट्रेन में चेयरकार (CC) की कीमत 1620 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) क्लास की टिकट 3015 रुपये तय किया गया है|

इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों के लिए दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘डायनामिक फेयर’ लागू नहीं किया है| इसमें यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए इस किराए को लागू नहीं किया गया है| यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो- दो मिनट के लिए रूकेगी| बता दें, कि वंदे भारत मंगलवार को बंद रहेगी|  

इसे भी पढ़े: Indian Railways IRCTC : वन्दे भारत एक्सप्रेस में अब एयरहोस्टेस रखेंगी यात्रियों का ख्याल

Advertisement